JEE Main Result 2025- कैसे चेक करें रिजल्ट, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main Result सत्र 2025 1 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in   पर 11 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे जारी कर दिया है । यह परिणाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए हजारों विद्यार्थियों के लिए बहुत अहम होता है। इसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने बाले छात्रों को इन कॉलेज में दाखिला मिलता है ।

JEE Main Result

इस आर्टिकल में हम आपको JEE Main Result से जुड़ी सभी जानकारियाँ, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स, कटऑफ, और आगे की प्रक्रिया बताएँगे। सब कुछ जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

JEE Main Result 2025: रिजल्ट चेक करने का सीधा तरीका !

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ jeemain.nta.nic.in  पर विजिट करें।

2. रिजल्ट लिंक ढूंढें: होमपेज पर “JEE Main 2025 Session 1 Result” या “View Score Card” का विकल्प  दिखेगा।
3. लॉगिन करें: अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें ।
4. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसे सेव करने के लिए PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

JEE Main स्कोरकार्ड में क्या दिखेगा?

  • छात्र का नाम और रोल नंबर !
  •  Subject – Wise स्कोर (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) !
  • कुल पर्सेंटाइल और एनटीए स्कोर !
  •  JEE Advance  के लिए Eligibility Status

JEE Main 2025 Cutoff

कैटेगरी                     पर्सेंटाइल रेंज                संभावित अंक

सामान्य                       85-90%                          90-95
OBC-NCL                 70-75%                          75-80
EWS                          70-75%                           80-85
SC                              45-50%                           55-60
ST                              40-45%                           45-50

टॉप में आने बाले  2.5 लाख छात्र JEE Advance 2025 में बैठने के योग्य होंगे  ।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

1. JoSAA काउंसलिंग : रैंक के आधार पर NIT, IIT, GFTI जैसे संस्थानों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
2. JEE एडवांस्ड की तैयारी: यदि आप टॉप 2.5 लाख में आये  हैं तो यह आपके बड़ा अवसर है । अब आपको अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देनी है ।
3. सेकंड सेशन के लिए आवेदन: JEE Main सत्र 2 की परीक्षा (1-8 अप्रैल 2025) के लिए आप  25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन अथवा आवेदन कर सकते हैं । समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएँ ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. रिजल्ट में कोई Error  दिखे तो क्या करें?

उतर : NTA की हेल्पलाइन [email protected] पर शिकायत दर्ज करें या ऑफिशियल वेबसाइट पर री-चेक का ऑप्शन देखें।

Q2. क्या JEE Main स्कोरकार्ड ऑफलाइन माँगा जा सकता है?

उतर : नहीं, यह सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है।

Q3. स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल की गणना ( Calculation )  कैसे  होती है?

उतर : यह सभी छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर निकाली जाती है। उदाहरण – 90 पर्सेंटाइल का मतलब 90% छात्रों से बेहतर स्कोर ।

निष्कर्ष !

JEE Main Result  इंजीनियरिंग करियर की दिशा तय करने वाला पहला कदम है। परिणाम  के बाद JoSAA काउंसलिंग और सेकंड सेशन की तैयारी पर आपका ध्यान केंद्रित होना चाहिए । अधिक जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट या हमारे अन्य आर्टिकल्स पढ़ें।

 

Author Profile

Written by Dinesh Pathak

Dinesh Pathak is a passionate financial writer with a deep interest in business trends, investment strategies, and smart money management. With a knack for simplifying complex topics, he aims to help readers make informed decisions in finance, banking, and entrepreneurship.